दोस्तों, इस आर्टिकल में जानेंगे 'हैवान' फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे फिल्म के टोटल इंडियन नेट, ग्रॉस, ओवरसीज़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में। तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ियेगा।
यह एक क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म सन 2016 में आई मलयालम फिल्म 'ओपम' की हिंदी रीमेक है। 'ओपम' में मोहनलाल नज़र आए थे और उस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। जबकि फिल्म की हिंदी रीमेक 'हैवान' को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है।
स्टार कास्ट और क्रू
बात करें स्टार कास्ट की, तो फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, भूमि ईरानी, शिया पिलगांवकर, सैमी खे, राजपाल यादव, शरीफ, मनोज जोशी, पहल चौधरी और आसरानी नज़र आए हैं। वहीं फिल्म में मोहनलाल का भी कैमियो रखा गया है।
आपको बता दूँ कि यह फिल्म आसरानी की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने पाँचवीं बार नेगेटिव रोल निभाया है। इससे पहले उन्होंने आफलाथून, खिलाड़ी 420, अजनबी और 2.0 में भी नेगेटिव रोल निभाया था। यहाँ तक कि 'अजनबी' फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
यह फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ में सातवीं फिल्म है। इससे पहले दोनों ने साथ में 'यह दिल लगी', 'खिलाड़ी तू अनाड़ी तू', 'चोर मचाए शोर', 'आफलाथून', 'तशन' जैसी फिल्मों में काम किया था।
फिल्म में सैफ अली खान का लीड रोल है और अक्षय कुमार सपोर्टिंग रोल में नज़र आए हैं। इस फिल्म में पहले सैफ अली खान को ही कास्ट किया गया था। अक्षय कुमार से पहले उनका रोल बॉबी देओल और फिर अक्षय खन्ना को भी ऑफर हुआ था, लेकिन दोनों ने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था।
फिल्म की तकनीकी जानकारी
फिल्म 2 घंटा 44 मिनट लंबी है और इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'UA' सर्टिफिकेट मिला है। यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस साल की दूसरी फिल्म है। इसी साल दोनों की साथ में 'भूत बंगला' फिल्म आई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट रही थी।
बात करें स्क्रीन काउंट की, तो फिल्म को इंडिया में लगभग 2300 स्क्रीन के साथ रिलीज़ किया गया है। ओवरसीज़ में लगभग 700 स्क्रीन के साथ रिलीज़ किया गया है। यानी इस फिल्म को दुनिया भर में लगभग 3000 स्क्रीन के साथ रिलीज़ किया गया है।
बजट और रिकवरी
फिल्म का टोटल बजट लगभग 117 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें फिल्म के प्रिंट एंड एडवरटाइजमेंट की कॉस्ट भी शामिल है। हालांकि फिल्म ने डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स से लगभग 88 करोड़ की रिकवरी पहले ही कर ली है।
तो फिल्म का थिएट्रिकल बजट लगभग 66 करोड़ बताया जा रहा है, जिसकी रिकवरी फिल्म को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से करनी होगी।
कलेक्शन का हाल – डिजास्टर ओपनिंग
बात करें कलेक्शन की दोस्तों, फिल्म ने पहले दिन डिजास्टर ओपनिंग की है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस में लगभग 3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो 3 करोड़ 60 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया है। ओवरसीज़ में तकरीबन 1 करोड़ 20 लाख का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने पहले दिन में लगभग 4 करोड़ 80 लाख का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।
इस फिल्म की स्पॉट बुकिंग काफी ज्यादा खराब दिखी है। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन स्पॉट बुकिंग और सिंगल स्क्रीन से काफी बेहतरीन आए थे। इस फिल्म के रिव्यूज़ तो पॉजिटिव आए, लेकिन फिल्म का वैसा हाइप नहीं बन पाया जैसा फिल्म को जरूरत थी।
दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म अपने दूसरे दिन में इंडिया में लगभग 4 से 5 करोड़ की रेंज में कलेक्शन करती दिख रही है। फिल्म का वीकेंड में ऐसा हाल है, तो यह फिल्म मंडे से टोटली क्रैश हो जाएगी। यानी केवीएन प्रोडक्शन की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में बहुत बड़ी डिजास्टर साबित होने वाली है।
केवीएन प्रोडक्शन का खराब दौर
यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शन के अंदर बनी है और केवीएन प्रोडक्शन की इस साल ऑलरेडी तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस में पूरी तरह से पिट चुकी हैं।
उनकी पहली फिल्म 'क्रैक द डेविल' थी, जो कि बॉक्स ऑफिस में बहुत बड़ी डिजास्टर रही। उसके बाद 'जनन नागन' फिल्म आई, जो कि रिलीज़ से पहले ही लीक हो गई थी, जिसके चलते उनको काफी ज्यादा नुकसान हुआ। यहाँ तक कि 'जनन नागन' की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी एवरेज रही।
उसके बाद हाल ही में 'टॉक्सिक' फिल्म रिलीज़ हुई और इस फिल्म से उनको पिछली दो फिल्मों के मुकाबले और भी ज्यादा बड़ा घाटा हुआ। क्योंकि 'टॉक्सिक' फिल्म की सैटेलाइट राइट्स और डिजिटल राइट्स भी रिलीज़ से पहले सोल्ड नहीं हो पाई थीं।
आपकी राय क्या है?
तो दोस्तों, अगर आपने फिल्म देख लिया तो आपको फिल्म कैसी लगी? आप इस फिल्म को पाँच में से कितनी रेटिंग देना चाहेंगे? कमेंट करके बताइएगा।
Tags:
बॉक्स ऑफिस

