तो भाई लोग, जियो हॉटस्टार के प्लेटफॉर्म पर 'अली बाबा और 40 भूत' नाम से एक हॉरर कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज़ आ चुकी है हिंदी लैंग्वेज के साथ में, जिसे आपके भाई ने पूरा देख के कंप्लीट कर लिया है। तो चलिए बात करते हैं इसकी स्टोरीलाइन में आपको देखने को क्या मिलेगा।
लेकिन उससे पहले, अगर आप हमारे ब्लॉग पर नए विजिट कर रहे हो तो एक फॉलो आपके भाई के लिए डेफिनेटली बनता है। तो फॉलो जरूर करना, जिससे मुझे काफी ज्यादा अच्छा लगेगा।
कहानी – आशा और उसके पिता की तलाश
देखो, इसकी स्टोरीलाइन फॉलो करती है आशा नाम के एक लड़की के ऊपर, जिसके पिताजी अचानक से घर से गायब हो जाते हैं और गायब होने के बाद वो अपने पिताजी को ढूंढने के लिए निकल पड़ती है अपने रास्ते में। और भाई साहब वो उस रास्ते में पहुंचते-पहुंचते वो एक ऐसी मिस्टीरियस वाली जगह में पहुंच जाती है जहां पर कई सारे राक्षस, भूत, प्रेत होते हैं। तो ऐसी सिचुएशन में उसकी लाइफ में आगे क्या होता है, क्या-क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आपको देखने को मिलेंगे – अब वो सबको जानने के लिए आपको पूरा वेब सीरीज़ को देखना पड़ेगा।
कैसी है सीरीज़ – वन-टाइम वॉच
दोस्तों, सीरीज़ के बारे में में आपको इतना ही कहना चाहता हूँ कि ये एक डिसेंट सी वन टाइम वॉच वेब सीरीज़ हो सकती है। भाई लोग, ये वेब सीरीज़ बहुत ज्यादा लंबी है तो आपको कुछ जगहों पर भाई साहब बहुत ज्यादा बोरियत भी फील हो सकती है। कुछ जगहों पर आपको बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग भी फील हो सकती है, क्योंकि इसकी स्टोरी लाइन बहुत ज्यादा आपको अच्छी देखने को मिल जाती है।
साथ ही साथ अगर आप न्यू ऑडियंस हो, आपको हॉरर थ्रिलर वाली चीज़ें देखना पसंद है, तो आप डेफिनेटली इसको देखो, आपको अच्छा जरूर लगेगा। बाकी आप प्रो ऑडियंस हो, तो आपके लिए कुछ भी नयापन देखने को नहीं मिलता है। तो भाई एवरेज सी वेब सीरीज़ आपके लिए बनके रह जाती है।
इवन मैं आपको इतना ही रिकमेंड करना चाहूंगा कि आपको वेब सीरीज़ देखना है और वो भी हॉरर कॉन्सेप्ट के ऊपर, जिसमें आपको थोड़ा बहुत हॉरर का चीज़ देखने को मिल जाए, साथ ही साथ आपको कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिल जाए, तो आप इसको बिंदास देख सकते हो। कोई प्रॉब्लम नहीं है, कोई दिक्कत नहीं है।
किसके साथ देखें?
बाकी दोस्तों, इसको आप चाहो तो फैमिली के साथ भी देख सकते हो। लेकिन बच्चों के साथ मत देखना, क्योंकि इसमें आपको चुड़ैल दिखाया जाता है। चुड़ैल को देखने के बाद बच्चे पूरी तरह से घबरा जाएंगे। तो भाई कोई फायदा नहीं होगा, आपको ही गाली पड़ेगी। इसे अच्छा रहने दो, खुद देखो, खुद एंजॉय करो।
रेटिंग – 3.5 स्टार
मेरी तरफ से सीरीज़ को 3.5 आउट ऑफ फाइव स्टार्स।
आपकी राय क्या है?
क्या आपने 'अली बाबा और 40 भूत' देखी? आपको यह हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज़ कैसी लगी? कहानी का ट्विस्ट कैसा लगा?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
Tags:
मूवी और ट्रेलर रिव्यू

