Toxic Box Office Collection Day 1: पहले दिन Yash की फिल्म ने कितने करोड़ कमाए? जानें शानदार ओपनिंग और कमाई का हाल



Toxic Box Office Collection Day 1: पहले दिन Yash की फिल्म ने कितने करोड़ कमाए? जानें शानदार ओपनिंग और कमाई का हाल



तो फाइनली गाइज दुनिया भर के फैंस को जिस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार था उसका रिलीज टाइम बस अब एक दिन बचा है। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की यह मूवी कल यानि की 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। और इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इतना ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रखा है की पूछो ही मत।आज के इस आर्टिकल में हम टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस के डे 1 के कलेक्शन के बारे में बात करने वाले हैं।


टॉक्सिक – हर बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ेगी!


चाहे शाहरुख खान की 'पठान' हो, या फिर रणवीर सिंह की 'धुरंधर – द रिवेंज', या फिर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 – द रूल', या फिर 'बाहुबली 2' ही क्यों ना हो – हर किसी फिल्म को पीछे छोड़कर 'टॉक्सिक' अपना एक अलग ही मुकाम हासिल करने वाली है।

क्यों बदली गई रिलीज़ डेट?


मैंने आपको पहले भी बताया था और अब भी बता रहा हूँ कि 'टॉक्सिक' फिल्म 3-4 महीने पहले रिलीज़ होने वाली थी – 19 मार्च को ईद के खास मौके पर, 'धुरंधर – द रिवेंज' के साथ। लेकिन उस टाइम 'धुरंधर – द रिवेंज' का इतना ज्यादा और खतरनाक तूफान था कि उसके सामने कोई भी फिल्म नहीं टिक सकती थी।

जिसकी वजह से रॉकिंग स्टार यश को और फिल्म के मेकर्स को 'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन फाइनली अब फिल्म की रिलीज़ डेट आ चुकी है और 26 अगस्त को यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो जाएगी।

कितनी भाषाओं में रिलीज़ होगी फिल्म?


फिल्म को इंडिया में लगभग पाँच भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। यानि की फिल्म – हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी। इसके अलावा फिल्म को ओवरसीज़ में भी बहुत बड़े लेवल पर रिलीज़ किया जा रहा है – यूके में तो यह फिल्म अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है, जिसको यूके में इतनी ज्यादा स्क्रीन्स और इतने ज्यादा शोज़ मिले हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट और बजट


'टॉक्सिक' फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, रुकमणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे सितारे मुख्य किरदारों में हैं।

फिल्म का ऑफिशियल बजट ₹500 करोड़ से भी ज्यादा का है।

एडवांस बुकिंग – अब तक का आंकड़ा!


भाषा-वार एडवांस बुकिंग


कन्नड़ भाषा में फिल्म की ₹15 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हिंदी भाषा में फिल्म की लगभग ₹17 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हिंदी और कन्नड़ – दोनों भाषाओं में मिलाकर ₹32 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और अभी फिल्म को रिलीज़ होने में 1-2 दिन का टाइम बाकी है।




Toxic Box Office Collection Day 1: पहले दिन Yash की फिल्म ने कितने करोड़ कमाए? जानें शानदार ओपनिंग और कमाई का हाल




तेलुगु, तमिल, मलयालम भाषाओं में भी फिल्म ने लगभग ₹5 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है।

ऑल इंडिया (सभी भाषाओं में) – ₹37 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

ओवरसीज़ एडवांस बुकिंग


ओवरसीज़ में भी फिल्म ने ₹20 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है।

वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग


कुल मिलाकर फिल्म की ₹57 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। और उम्मीद है कि जब तक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, तब तक ₹100 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग करती हुई नज़र आएगी।

पहले दिन की ओपनिंग – कितनी होगी?


हिंदी भाषा में – ₹45 करोड़+


एडवांस बुकिंग देखने के बाद पक्का है कि हिंदी भाषा में फिल्म की ओपनिंग कम से कम ₹45 करोड़ की होने वाली है। नॉर्थ इंडिया में यश की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

कन्नड़ भाषा में – ₹40-45 करोड़


कन्नड़ भाषा में भी फिल्म लगभग ₹40 से ₹45 करोड़ की ओपनिंग करने वाली है।

हिंदी + कन्नड़ – ₹90 करोड़


हिंदी और कन्नड़ – दोनों भाषाओं में मिलाकर ₹90 करोड़ की ओपनिंग यह फिल्म लेने वाली है।

तमिल, तेलुगु, मलयालम – ₹30 करोड़


इन तीनों भाषाओं में भी फिल्म कम से कम ₹30 करोड़ का बिज़नेस करने वाली है।

ऑल इंडिया नेट – ₹120 करोड़


कुल मिलाकर फिल्म की ऑल इंडिया नेट ओपनिंग ₹120 करोड़ की होने की पूरी उम्मीद है। जिस हिसाब से फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है, ₹120 करोड़ की ओपनिंग पक्की है।

ओवरसीज़ – ₹50-60 करोड़


ओवरसीज़ से भी फिल्म बहुत तगड़ा कलेक्शन करने वाली है – कम से कम ₹50 से ₹60 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस – ₹200-220 करोड़


कुल मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस ओपनिंग ₹200 करोड़ से ₹220 करोड़ तक होने वाली है।

बड़े-बड़े रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त!


'टॉक्सिक' ₹200 करोड़ से ₹220 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग करने वाली है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। इससे बहुत बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पहले ही दिन टूटते हुए नज़र आएंगे। और दोस्तों, इसमें कोई हैरानी नहीं है, क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ताबड़तोड़ चल रही है।

आपकी राय क्या है?


आप कौन से शहर और कौन सी स्क्रीन पर 'टॉक्सिक' देखने वाले हैं? आपको क्या लगता है – फिल्म ₹220 करोड़ की ओपनिंग कर पाएगी? क्या यश की यह फिल्म 'बाहुबली 2' और 'पठान' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ेगी?

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!







Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post