तो फाइनली वो वक्त आ ही गया जिसका हम सभी को इतने दिनों से इंतजार था।एपिसोड 8 का प्रोमो देखने के बाद तो एक चीज बिलकुल क्लियर हो गई है की House of the Dragon Season 3 अपने सबसे बड़े ब्लडबॉथ फिनालय की तरफ बढ़ चुका है।इस बार सिर्फ ड्रैगन्स की टक्कर ही नहीं होने वाली है बल्कि हर तरफ अपना सबसे डेंजरस कार्ड टेबल पर रखने वाला है।
प्रोमो की सबसे बड़ी सरप्राइज – बुक कैनन को चुनौती!
प्रोमो की सबसे बड़ी सरप्राइज सिर्फ बैटल नहीं है। रायन कॉन्डल ने एक ऐसा बदलाव कर दिया है जो डायरेक्टली बुक कैनन को चैलेंज करता है। चलिए प्रोमो को फ्रेम बाय फ्रेम डिकोड करते हैं और देखते हैं कि एपिसोड 8 ने अपने अंदर कितने हिडन डिटेल्स छुपा कर रखे हैं।
ध्यान दें – स्पॉइलर्स का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
पहले सीन – रेनीरा असहाय और बेला पर गुस्सा
प्रोमो के पहले सीन में हम रेनीरा को उसके बैक चैंबर में देखते हैं, जो एक सैड जेस्टर के साथ खड़ी है। दूसरे सीन में एडम को 'एलिन' को एड्रेस करते हुए देख रहे हैं।
एगॉन रिटर्न की खबर किंग्स लैंडिंग तक पहुंच चुकी है। एगॉन को उसका ड्रैगन सनफायर मिल चुका है और उसके साथ टायलन लैनिस्टर भी मौजूद है। शाही खजाना टायलन ने ही छुपा रखा है। इसका मतलब है कि एगॉन जल्द ही अपनी नई आर्मी खड़ी कर देगा।
यही वजह है कि रेनीरा अपने चैंबर में इतनी असहाय खड़ी दिख रही है। वह अभी पिछले झटकों से संभल भी नहीं पाई थी कि एक नई मुसीबत सामने आ गई। किंग्स लैंडिंग के अंदर पहले ही जनता की बगावत चल रही है और बाहर से नई-नई मुसीबतें आ रही हैं।
बेला पर रेनीरा का गुस्सा – इंडियन सासू मां का अंदाज!
अगले सीन में रेनीरा बेला का मुंह उस अंदाज में पकड़ती है, जैसे मनोज वाजपेयी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में पकड़ा था। फर्क सिर्फ इतना है कि वहां 'सरदार खान' ने ठरक मिजाज के साथ पूछा था – "इतना बड़ा हो गई हो, ब्याह नहीं हुआ?" और यहां रेनीरा का ऐंगल बिल्कुल इंडियन सासू मां जैसा है – "इतना बड़ा हो गई हो, जो दूध बार ब्याह करोगे? मेरे बिटुआ को धोखा दोगे?"
असल में बेला ने इस मोमेंट पर एलिन ऑफ हल और एडम ऑफ हल की लेजिटिमेसी के बारे में प्रस्ताव रखा होगा। क्योंकि एलिन ने पिछले एपिसोड में खुद बेला से कहा था कि वह उनकी तरफ से रेनीरा से बात करेंगे। और यहीं पर रेनीरा ने भांप लिया होगा कि बेला उनमें से किसी एक के साथ संबंध रखती है।
ट्यूबलटन की बैटल – बुक से बड़ा बदलाव
प्रोमो में फर्स्ट ट्यूबलटन बैटल का नज़ारा दिख रहा है। ब्लैक आर्मी ट्यूबलटन सिटी को इनवेट करने की तैयारी में है और डेमन टारगेरियन अपने ड्रैगन कारेक्सिस के साथ इस बैटल में जबरदस्त तबाही मचाने वाला है।
लेकिन बुक में ऐसा नहीं था! बुक में डेमन ने फर्स्ट बैटल ऑफ ट्यूबलटन को ज्वाइन ही नहीं किया था। वह इस समय मेडन पूल में था, नेटल्स के साथ, और दोनों शीपस्टीलर और वेगार को ढूंढ रहे थे। तभी इसी बीच ट्यूबलटन की बैटल हो गई थी।
बुक में बास्केट गर्ल नेटल्स ने शीपस्टीलर को क्लेम किया था। लेकिन रायन कॉन्डल ने यहां बदलाव कर दिया है। और यह बदलाव हमें पसंद आया, क्योंकि डेमन को तो हम हर बैटल में खूनखराबा मचाते हुए देखना ही चाहते हैं।
बुक में क्या होता है और शो में क्या बदला?
बुक में जब फर्स्ट ट्यूबलटन बैटल खत्म होती है, तब रेनीरा नेटल्स को मारने का आदर देती है। क्योंकि अल्प और हूल ने विद्रोह कर दिया था। सीजन के पिछले एपिसोड में हमें इसके सबूत मिल चुके हैं – अल्प का हाई टावर के साथ मीटिंग करते हुए दिखना।
रेनीरा को सभी ड्रैगन सीड्स पर शक हो जाता है और मिसारिया ने खासकर नेटल्स के लिए रेनीरा के कान भरने शुरू कर दिए थे। तब वह नेटल्स को मारने का आदर देती है और डेमन नेटल्स को भगा देता है। इसके बाद नेटल्स और शीपस्टीलर दोबारा नहीं दिखते।
डेरन टारगेरियन – क्या वह अपने भाइयों के खिलाफ जाएगा?
अगले सीन में डेरन टारगेरियन को ग्वेन से बात करते हुए देख रहे हैं। डेरन की लाइन आ रही है – "ऑरमंड और जॉन रॉकस्टन कुछ सीक्रेट प्लॉट लेकर बैठे हैं, जो खुद डेरन को भी नहीं मालूम।"
यहां दो चीजें हो सकती हैं। पहला – एगॉन ने सनफायर को क्लेम कर लिया है और वह आयरन थ्रोन रिक्लेम करने की तैयारी कर रहा है। यह बात शायद डेरन को अभी तक नहीं मालूम है, क्योंकि अगर उसे पता चल गया तो वह इस रेस से बाहर हो जाएगा। डेरन का मोटिव अपने भाइयों को हेल्प करने के लिए आना था, न कि उनकी जगह लेने के लिए।
ऑरमंड ने शायद रेवेन और डेरन से यह बातें छुपाने की कोशिश की होगी, क्योंकि रेवेन डेरन से बहुत करीब है।
हेलीना का रेनीरा पर कठोर बयान
प्रोमो के एक सीन में हेलीना रेनीरा से साफ बोल रही है – "आवर फादर वुड हेट यू फॉर दिस!" यानी "हमारे पिता इसके लिए तुमसे नफरत करते।"
अब सवाल है – रेनीरा ने ऐसा कौन सा जघन्य अपराध कर दिया जो हेलीना उसे इतने कठोर शब्द सुना रही है? शायद हेलीना उसे रियलाइज कराना चाह रही है कि सत्ता के लालच में तूने एक मां को उसके बेटे को मारने के लिए मजबूर कर दिया। यानी एलिसेंट को एमंड को मारने के लिए भेजा। एलिसेंट खुद कभी अपने इच्छा से अपने बेटे को नहीं मारना चाहती – कोई भी मां नहीं चाहेगी।
ट्यूबलटन बैटल – विंटर वुल्फ्स का अग्रेसिव अटैक
प्रोमो में विंटर वुल्फ्स भी काफी अग्रेसिव नजर आ रहे हैं। वे ट्यूबलटन बैटल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी लाइन आ रही है – "हम अपनी क्वीन के लिए मरने को बिल्कुल तैयार हैं!"
बुक में भी विंटर वुल्फ्स इसी अग्रेशन के साथ देखने को मिले थे। वे हमेशा आगे रहकर अटैक करते थे, जो प्रोमो में भी दिख रहा है। वे सबसे आगे हैं और बाकी आर्मी पीछे। जब वे नॉर्थ से आए थे, तो यही ठानकर आए थे कि "हम बैटल फील्ड पर सिर्फ मरने जा रहे हैं।" इसलिए उन्हें मौत का जरा भी डर नहीं है।
क्या है सी स्मोक ड्रैगन का राज?
ट्यूबलटन बैटल में हम एडम और सी स्मोक को अभी तक नहीं देख रहे हैं। सवाल है – क्या रायन कॉन्डल ने एडम और सी स्मोक को सरप्राइज अटैक के लिए छुपाकर बैठा है? वैसे जो भी हो, एपिसोड 8 पूरी तरह बैंगर होने वाला है।
आखिरी सीन – ड्रेकारिस की गूंज
प्रोमो के आखिरी सीन में ब्लैक आर्मी ट्यूबलटन सिटी के बाहर अटैक करने के लिए तैयार है। डेमन पूरी चार्जिंग स्पीच देते हुए आर्मी को मोटिवेट कर रहे हैं। फिर मल्टीपल ट्यूबलटन बैटल के कट्स दिखते हैं – खून और तबाही का नजारा साफ दिख रहा है।
और फिर आता है वेरमिथोर – जो ब्लैक आर्मी के ऊपर उड़ रहा है। और फिर डेमन भी कारेक्सिस पर ड्रेगन के ऊपर जाता है। दोनों तरफ से 'ड्रेकारिस' की गूंज सुनाई देगी। लेकिन सी स्मोक को अभी तक हम नहीं देख रहे हैं।
क्या यह सीजन का सबसे बड़ा एपिसोड होगा?
एक बार फिर रायन कॉन्डल ने बुक कैनन को चुनौती दी है - डेमन को ट्यूबलटन बैटल में शामिल करके। और यह बदलाव हमें पसंद आया है।हम हर युद्ध में डेमन को खूनखराबा मचाते हुए देखना चाहते हैं।हाउस ऑफ द ड्रैगन' सीजन 3 का एपिसोड 8 फुल्ली बैंगर होने वाला है। मैं काफी एक्साइटेड हूं। आप लोग कितने एक्साइटेड हो? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Tags:
वेब सीरीज

