क्या आपने कभी सोंचा है की, सिर्फ एक वीडियो किसी भी फिल्म का टीज़र हो सकता है? लेकिन आपको बता दूं की जब वो फिल्म राजामौली की होती है तो एक इमेज भी किसी ट्रेलर से कम कहां हो सकता है?वाराणसी के रुद्र उर्फ़ महेश बाबू की जन्मदिन पर फिल्म की टीम ने सिर्फ दो फोटोज रिवील किए हैं, लेकिन गलती से या फिर जानबूझ कर कहानी की बहुत सारी जानकारियां भी बाहर आ गई हैं।चलिए जानते हैं पूरा मामला।
दो फोटोज, अनगिनत डिटेल्स
जैसे ही ये दो फोटो रिवील हुए तो इनके साथ ही बहुत सारे डिटेल भी बाहर आ गए। अब ये कैसे आये किसी भी पता नहीं है, लेकिन इस बार महेश बाबू वाराणसी में देखकर कुछ तो अलग फील हो रहा है।काफी लोगों का मानना है की राजामौली जिस टाइप के डायरेक्टर हैं वो किसी भी एक्टर से एक्टिंग निकलवा ही लेते हैं।
लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि महेश बाबू के करियर की यह सबसे बड़ी लॉटरी हो सकती है।
ट्रोलिंग की बारिश!
जैसे ही ये फोटोज़ रिलीज़ हुईं, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।
- कुछ लोगों ने इन तस्वीरों की तुलना माउंटेन ड्यू के एड से की।
- तो कुछ ने कहा कि ये तस्वीरें तो किसी फैशन शो जैसी लग रही हैं, फिल्म नहीं।
- कुछ लोगों ने तो पुरानी पिक्चर्स को भी 'एड शूट' बताकर मजाक उड़ाया।
खूब मजाक उड़ रहा है – लेकिन क्या यह सब सही है?
ऑनरली, महेश बाबू का सही इस्तेमाल?
अगर हम ईमानदारी से बात करें, तो अब तक जितने भी 'वाराणसी' के ग्लिम्प्स देखे गए हैं, उनसे ऐसा लग रहा है कि इतने सालों बाद भी महेश बाबू के अंदर काफी कुछ बचा है, जो वह इंडियन सिनेमा को दे सकते हैं।
और हां, राजामौली 100% महेश बाबू के उस वर्जन को अनलॉक करेंगे जिसने प्रभास को 'बाहुबली' बनाया था।
फैंस ने बनाई 'गॉड इमेजेज'
फिल्म की टीम ने नॉर्मल सी फोटो डाली, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें गॉड इमेजेज के साथ इमेजिन करना शुरू कर दिया है।
- कुछ का मानना है कि महेश बाबू भगवान राम या लॉर्ड शिव के लुक में नजर आ सकते हैं।
- तो कुछ कह रहे हैं कि दोनों लुक्स में दिख सकते हैं।
खुद राजामौली ने अपने लीड एक्टर को जिस तरह डिस्क्राइब किया है, उससे लगता है कि वह सीधा महेश बाबू के हेटर्स की आंखों में आंखें डालकर बात कर रहे हैं।
राजामौली का बड़ा बयान
राजामौली ने लिखा है:
"लाउड एक्टिंग तो कोई भी कर सकता है। सुपरहीरो बनना ईज़ी है, लेकिन सुपरहीरो होते हुए भी खुद को इंसान दिखा पाना – वो टैलेंट महेश बाबू के अंदर मौजूद है।"
इन्हीं शब्दों में राजामौली ने एक ऐसी बात भी लिखी है, जिसे सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स 'रामायण' फिल्म की टीम पर इनडायरेक्ट अटैक की तरह देख रहे हैं।
'वाराणसी' vs 'रामायण' – किसकी है बाजी?
रामायण के 4 महीने बाद ही 'वाराणसी' को रिलीज किया जायेगा।फिल्म का बजट 1000 - 1500 करोड़ के आसपास जो रणवीर और यश की 'रामायण' के बजट से आधा है।लेकिन अगर गलती से दिवाली पर रिलीज होने के बावजूद 'रामायण' इंडिया में जितना कमाएगी, अगर अप्रैल 2027 में राजामौली की 'वाराणसी' ने उसे मात कर दिया, तो राजामौली vs कोई भी हो – पूरा डिबेट वहीं खत्म हो जाएगा।
राजामौली का 'रामायण' पर इनडायरेक्ट अटैक?
इन दोनों फोटोज़ पर राजामौली ने लिखा:
"जो चीज़ रियल लोकेशन और जमीन हमें दे सकती है, वो किसी भी फिल्म का बड़े से बड़ा सेट नहीं दे सकता।"
क्योंकि 'रामायण' के ट्रेलर में सबसे बड़ी शिकायत यही थी कि पूरी फिल्म ग्रीन स्क्रीन पर बनाई जा रही है। बहुत सारे न्यूट्रल ऑडियंस को यह बात पसंद नहीं आई थी।
आंतरिक बहुत ज्यादा बाजार गरम है – 'वाराणसी' और 'रामायण' के डिबेट से। ऐसे में राजामौली का यह छोटा सा स्टेटमेंट आग में घी डालने का काम करेगा।
राजामौली इनसिक्योर? क्या कहते हैं लोग?
कुछ लोग मानते हैं कि एसएस राजामौली 'रामायण' के स्केल को देखकर काफी इनसिक्योर हैं। वह चाहते थे कि उनके नाम से इंडियन सिनेमा ग्लोबल हो, लेकिन नितीश तिवारी ने गेम चेंज कर दिया।
लेकिन एक तरफ जहां 4000 करोड़ की 'रामायण' का आधा हाइप उसके बजट और स्टारकास्ट की वजह से बना है। वहीं दूसरी तरफ 'वाराणसी' के बजट पर आज तक कोई बात नहीं की गई – सिर्फ कंटेंट से हाइप बनाया जा रहा है।
क्या राजामौली की फिल्म महेश बाबू को फायदा पहुंचाएगी?
सवाल यह है कि राजामौली की फिल्म से महेश बाबू को फायदा होगा या असल में कहानी उल्टी भी पड़ सकती है?
- यह फिल्म महेश बाबू के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
- लेकिन अगर एक्सपेक्टेशन पूरे नहीं हुए, तो यह उनके करियर पर भारी भी पड़ सकता है।
फैसला तो पब्लिक करेगी!
लेकिन आखिरी फैसला तो पब्लिक ही करेगी। तो 2027 तक वेट क्यों करना? अभी कमेंट्स में डिसाइड कर लेते हैं!
आपकी राय क्या है?
- 'वाराणसी' और 'रामायण' – किस फिल्म ने आपकी एक्सपेक्टेशन से ज्यादा डिलीवर किया है?
- किस फिल्म पर आपको ज्यादा कॉन्फिडेंस है?
- इन दो फोटोज़ के बारे में क्या सोचते हैं आप?
दो शब्द कमेंट में जरूर करें?
Tags:
मूवी और ट्रेलर रिव्यू

