Bigg Boss 20: Rithi Tiwari और Qazi Touqeer के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, जानें क्या है पूरा मामला


Bigg Boss 20: Rithi Tiwari और Qazi Touqeer के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, जानें क्या है पूरा मामला


आपको बता दूं की बिग बॉस 20 में जो काजी का प्रैंक घर वालों के बीच बवाल छिड़ चुका है और इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। रीति तिवारी और काजी के बीच भिड़ंत के बाद बाहर बैठे सेलिब्रिटीज भी इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।

अब साजिद खान ने रीति के बिहेवियर पर नाराजगी जताई है, तो गौहर खान ने काजी के शांत रहने की तारीफ की है। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर पूरे विवाद में ऐसा क्या हुआ कि मामला घर से निकलकर सीधे बाहर पहुंच गया?


विवाद की शुरुआत – काजी का प्रैंक


दरअसल, विवाद शुरू होता है काजी के एक प्रैंक से, जिसमें उन्होंने घर वालों के सामने माहौल बनाया कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें मेडिकल हेल्प की जरूरत है। इस दौरान कई कंटेस्टेंट काफी ज्यादा परेशान हो गए।

बाद में मेडिकल रूम में काजी ने बताया कि वह ठीक हैं और यह सब उन्होंने एंटरटेनमेंट के लिए किया था।

वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी के इस प्रैंक पर एक बात बोली और खुद कुछ परफॉर्म भी करके दिखाया। वही सारी चीजें करीं जो कि काजी ने करीं। कुछ देर बाद घर वालों को लगा कि सलमान खान की तबीयत खराब है, लेकिन उन्होंने बाद में बताया कि वह एक्टिंग कर रहे थे।

सलमान का मकसद काजी को यह समझाना था कि जब कोई हेल्थ से जुड़ी बात को लेकर प्रैंक करता है, तो सामने वाले लोग काफी ज्यादा परेशान हो सकते हैं।

घर में बढ़ी तनातनी


इसके बाद घर में काजी को लेकर नाराजगी देखने को मिली। रीति तिवारी ने उनको बुरी तरह से भड़ककर बहुत सी बातें बोलीं। रीति ने काजी को ढोंगी बाबा तक कह दिया और कहा कि उन्होंने बहुत शर्मनाक हरकत की है।

बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई। काजी ने रीति से गाली देने के लिए मना कर दिया, लेकिन आर्ग्युमेंट बंद नहीं हुआ। बाद में रीति ने अपने कुछ शब्दों के लिए काजी से माफी भी मांगी।

बाहर से आए रिएक्शन्स


अब इस बिहेवियर पर बाहर से रिएक्शन आना तो तय था। म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर साजिद खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें काजी के साथ इस तरह से रीति का बात करना पसंद नहीं आया


Bigg Boss 20: Rithi Tiwari और Qazi Touqeer के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, जानें क्या है पूरा मामला



उन्होंने यह भी कहा कि काजी बिग बॉस में कम से कम एंटरटेन तो कर रहे हैं और लोगों को उनका एक देखने में इंटरेस्ट आ रहा है। साजिद ने रीति के फैमिली बैकग्राउंड और आर्टिस्ट होने का भी जिक्र किया।

वहीं, बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने भी काजी को सपोर्ट किया। उन्होंने काजी के शांत रहने की तारीफ की और कहा कि गलती होने के बावजूद उन्होंने काफी अच्छी सिचुएशन को संभाला। गौहर ने यह भी कहा कि काजी ने अपनी गलती को एक्नॉलेज किया। हालांकि काजी के प्रैंक को लेकर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं था

यानी अब कहानी सिर्फ काजी का प्रैंक बनाम घर वालों का गुस्सा नहीं है। एक तरफ काजी के प्रैंक को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ रीति के रिएक्शन को लेकर और बोलने के तरीकों को लेकर भी डिस्कशन शुरू हो गया है।

अब आगे क्या?


साजिद और गौहर के कमेंट के बाद यह पूरा मामला और ज्यादा हाईलाइटेड हो गया है। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस हाउस के अंदर रीति और काजी के बीच यह टेंशन का माहौल क्या नया मोड़ लेता है, क्योंकि प्रैंक से शुरू हुआ यह मामला घर के बाहर एक बड़ी कंट्रोवर्सी बन गया है।

आपकी राय क्या है?


क्या आपको लगता है कि काजी का प्रैंक सही था? रीति तिवारी का गुस्सा जायज था या नहीं? साजिद खान और गौहर खान में से आप किसकी बात से सहमत हैं?

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!





Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post