उषा नाडकर्णी का दर्द छलका: 40 साल अकेले रहने के बाद बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए पूरी कहानी

 

उषा नाडकर्णी का दर्द छलका: 40 साल अकेले रहने के बाद बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए पूरी कहानी


बेटे से दूर अकेले काटी जिंदगी और 40 साल तक अकेले रहीं यह दिग्गज एक्ट्रेस।इसका सबसे बड़ा कारण यह है इनका बेटा जिसने इनका साथ छोड़ दिया था।जी हां हम बात कर रहे हैं उषा ताई का जिन्होंने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाकर अपने फैंस को इमोशनल कर दिया है।उन्होंने कहा की वे अपने परिवार और बेटे से दूर अकेलेपन में जिंदगी जी रहीं थी।


बेटे ने बुढ़ापे में छोड़ा मां का साथ


जरा सोचिए की जिस बेटे को आपने जन्म दिया है और वही आपका बुढ़ापे में साथ देना छोड़ दे तो आपको कैसा लगेगा?जाहिर सी बात है की बहुत दुख होगा।ठीक वैसा ही दर्द उषा ताई अपने अंदर समेटे हुए हैं।उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की वे पिछले 40 वर्ष से अकेली रह रही हैं। जी हाँ यह बात सोंचने वाली जरूर है, लेकिन बिलकुल सच है, क्योंकि उन्होंने बताया की साल 1987 से वह अपने फ्लैट में अकेले रहती हैं।


अकेले रहने के डर से गार्ड से कहती थीं – दरवाजे तक छोड़कर जाएं


शुरुआत में उन्हें बहुत डर लगता था।उन्हें लगता था की कोई उन पर पीछे से हमला न कर दे।इसलिए वह कई बार वह सिक्योरिटी गार्ड से कहती थी उन्हें वह घर तक छोड़ आये।लेकिन उन्होंने बताया की अब वह अकेले रहने लगीं हैं और उन्हें अब किसी बात का डर नहीं लगता है।


नींद में मौत हो जाए तो किसी को पता भी चलेगा?

बातचीत के दौरान ऊषा ने एक ऐसी बात कही जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।उन्होंने कहा की - मेरे मन में कभी - कभी ख्याल आता है की अगर मेरी नींद में ही मौत हो जाये तो क्या किसी को पता भी चलेगा।यह बात सुनकर हर किसी का दिल पसीज गया।

उषा नाडकर्णी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह कई साल पहले अपने पति से अलग हो चुकी थीं। हालांकि, आज भी उनके मन में पति या परिवार के लिए कोई कड़वाहट नहीं है।


बेटे ने कहा – "आपने मुझे सिर्फ जन्म दिया, मेरी असली मां तो नानी थीं"


अपने बेटे का जिक्र करते हुए उषा ने बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है। शूटिंग में बिजी रहने की वजह से बचपन में बेटे की परवरिश उनकी मां ने ही की थी। इसी वजह से उनका बेटा मजाक में कहता है –



उषा नाडकर्णी का दर्द छलका: 40 साल अकेले रहने के बाद बेटे को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए पूरी कहानी



"आपने मुझे सिर्फ जन्म दिया है, मेरी असली मां तो नानी थीं।"

यह सुनकर उषा ताई का दर्द छलक पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने बेटे के लिए कभी कोई बुरा शब्द नहीं कहा।

बचपन का सबसे दर्दनाक किस्सा – पिता ने कोयले से किया हमला


बातचीत के दौरान उषा ने अपने बचपन का सबसे दर्दनाक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके पिता बेहद गुस्सैल स्वभाव के थे और छोटी-छोटी बात पर बच्चों को मारते थे।

एक बार उन्होंने जब अपने भाई को मार खाने से बचाने की कोशिश की, तो उन पर उनके पिता ने कोयले से हमला कर दिया। हाथ में गहरी चोट लगने के बावजूद भी अगले ही दिन वह नाटक करने के लिए स्टेज पर पहुंच गईं।इतना ही नहीं, जब उन्होंने बचपन में एक्ट्रेस बनने की ज़िद की, तो उनकी मां ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। वह करीब एक हफ्ते तक अपनी दोस्त के घर रहीं। बाद में उनके पिता उन्हें वापस लेकर आए।


80 की उम्र में भी नहीं मानी हार


अकेलेपन और तमाम मुश्किलों के बावजूद, उषा नाडकर्णी ने कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि 80 साल की उम्र में भी वह लगातार काम कर रही हैं और अपनी मेहनत से लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं।

एक नज़र में उषा नाडकर्णी की जर्नी


बातविवरण
उम्र80 वर्ष
अकेले रहने की अवधि40 साल (1987 से)
बेटाविदेश में रहता है
पतिकई साल पहले अलग हो चुके
बचपनगुस्सैल पिता, मां ने घर से निकाला
प्रेरणामुश्किलों के बावजूद काम जारी

फैंस ने किया इमोशनल – सोशल मीडिया पर छाया इंटरव्यू


उषा ताई के इस इमोशनल इंटरव्यू को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा –

"इतनी मुश्किलों के बावजूद भी जो हार न माने, वही सच्ची विजेता है। उषा ताई आप रॉक हो!"

बड़ा सवाल – क्या हम अपने बुजुर्गों को अकेला छोड़ रहे हैं?



उषा नाडकर्णी की इस कहानी ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है – क्या हम अपने बुजुर्गों को अकेला छोड़ रहे हैं? आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने माता-पिता को वक्त देना भूल गए हैं। यह वक्त है कि हम सब इस पर गंभीरता से सोचें।







Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post