Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कैसी रही कमाई? जानिए यश की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट

Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कैसी रही कमाई? जानिए यश की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट


दोस्तों, इस आर्टिकल में जानेंगे 'टॉक्सिक' फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे फिल्म के टोटल इंडिया नेट, ग्रॉस, ओवरसीज़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में। तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ियेगा।


रॉकिंग स्टार यश की कोई फिल्म 4 सालों बाद रिलीज़ हुई है। यश की आखिरी फिल्म 'KGF चैप्टर 2' 14 अप्रैल 2022 को रिलीज़ हुई थी। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' की अनाउंसमेंट 8 दिसंबर 2023 में की थी और 2024, 2025 के बाद 2026 के मिड-ईयर में फिल्म रिलीज़ हुई है।

फिल्म के बारे में – जानकारी


'टॉक्सिक' फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया, रुकमणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, डैरिल डिसिल्वा, वासुदेव नायर, बालाजी मनोहर और संजीदा शेख नज़र आई हैं। यह फिल्म कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी और तारा सुतारिया की कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म है।

इस फिल्म को गीतू मोहन दास ने डायरेक्ट किया है और फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग्स यश और गीतू मोहन दास ने ही लिखे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भी खुद यश हैं। फिल्म के लिए म्यूजिक रवि बसरू ने दिया है, जिन्होंने 'KGF' सीरीज के लिए भी म्यूजिक दिया था।

रनिंग टाइम – 3 घंटा 14 मिनट
सेंसर सर्टिफिकेट – 'A'
शूटिंग लोकेशन्स – बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और जयपुर

स्क्रीन काउंट और बजट


इंडिया स्क्रीन – लगभग 6,200
ओवरसीज़ स्क्रीन – लगभग 5,300
वर्ल्डवाइड स्क्रीन – लगभग 11,500

टोटल बजट – लगभग ₹540 करोड़ (P&A सहित)
थिएट्रिकल बजट – लगभग ₹470 करोड़

फिल्म पैन-इंडिया रिलीज़ हुई है और साथ ही इंग्लिश वर्जन में भी रिलीज़ हुई है।

पहले दिन का कलेक्शन – रिकॉर्ड ब्रेकिंग!


हिंदी वर्जन – ₹56 करोड़ नेट


फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ और सिर्फ हिंदी वर्जन में ही लगभग ₹56 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग से ही हिंदी वर्जन ने लगभग ₹25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

ऑल इंडिया (सभी भाषाएँ) – ₹102 करोड़ नेट


सभी भाषाओं के वर्जन को मिलाकर फिल्म ने ₹102 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹122 करोड़ रहा।

ओवरसीज़ – ₹23 करोड़


ओवरसीज़ में फिल्म ने तकरीबन ₹23 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड – ₹145 करोड़


कुल मिलाकर इस फिल्म ने पहले दिन में लगभग ₹145 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

रिकॉर्ड्स की बात


यह फिल्म इस साल की इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। पहले नंबर पर 'धुरंधर 2' है। हालांकि 'धुरंधर 2' के प्राइस ज्यादा रखे गए थे। सिंगल डे कलेक्शन के हिसाब से देखें तो यह फिल्म नंबर वन पर आती है।


Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कैसी रही कमाई? जानिए यश की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट



यह फिल्म यश के करियर की और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की भी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। पहले नंबर पर 'KGF चैप्टर 2' है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में ₹160 करोड़ की ओपनिंग की थी।

दूसरे दिन का कलेक्शन – गिरावट, लेकिन मजबूत


हिंदी बॉक्स ऑफिस में फिल्म ₹18 से ₹20 करोड़ के रेंज में कलेक्शन करने वाली है।

ऑल इंडिया (सभी भाषाएँ) में फिल्म का कलेक्शन लगभग ₹35 से ₹40 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है।

हालांकि, वीकडे होने के कारण पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म की सिंगल स्क्रीन्स पर काफी अच्छी फुटफॉल देखने को मिल रही है।

कलेक्शन का पूरा डेटा (पहले दिन)


कलेक्शन हेडराशि
हिंदी नेट₹56 करोड़
ऑल इंडिया नेट₹102 करोड़
ऑल इंडिया ग्रॉस₹122 करोड़
ओवरसीज़₹23 करोड़
वर्ल्डवाइड₹145 करोड़

पहले ही दिन क्यों मचा धमाल?

  • 4 साल बाद यश की फिल्म
  • पैन-इंडिया और इंग्लिश में रिलीज़
  • 11,500+ स्क्रीन्स पर रिलीज़
  • यश की दीवानगी पूरे देश में
  • भारी एडवांस बुकिंग (रिलीज़ से पहले ₹100+ करोड़)

डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की बात


फिल्म ने म्यूजिक राइट्स से लगभग ₹30 करोड़ की रिकवरी पहले ही कर ली है। हालांकि फिल्म के डिजिटल राइट्स और सैटेलाइट राइट्स अभी बिके नहीं हैं। मेकर्स के रिवायरमेंट के हिसाब से उनको डिजिटल राइट्स के लिए लगभग ₹200 से ₹250 करोड़ के बीच ऑफर मिल रहे हैं। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छा कलेक्शन करती है, तो डील मेकर्स के हिसाब से अच्छे खासे मिल जाएंगे। लेकिन अगर खराब कलेक्शन करती है, तो OTT वालों से जो ऑफर मिल रहे थे, वो भी शायद ही मिल पाए।

फिल्म का थिएट्रिकल बजट लगभग ₹470 करोड़ बताया जा रहा है, जिसकी रिकवरी फिल्म को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से करनी होगी।

रिव्यूज़ और आगे का रास्ता


फिल्म के रिव्यूज़ मिक्स्ड आए हैं, लेकिन ज्यादातर रिव्यूज़ नेगेटिव आए हैं। इसके बावजूद फिल्म वीकेंड तक अच्छा खासा कलेक्शन कर लेगी। फिल्म के दो दिनों के हिंदी वर्जन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस में तो आराम से हिट हो जाएगी।

आपकी राय क्या है?


क्या आपने 'टॉक्सिक' देखी? आपको फिल्म कैसी लगी? आप इस फिल्म को पाँच में से कितनी रेटिंग देना चाहेंगे?

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!






Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post