2026 में जब सबको लगता है की फ़िल्में केवल बड़े नामों से चलती हैं या फिर बड़े बजट चलती हैं। लेकिन आपको बता दूं की प्रशांत वर्मा कहते हैं मैं बताता हूं की फिल्म असलियत में किससे चलती है।वो कहते हैं की फिल्म ऐसी बनाओ की फिल्म की क्वालिटी देखकर लोगों को जब बजट पता चले तो आँखें फटी की फटी रह जाएं और वो बोलें की इतना कम कैसे?
30 करोड़ की लागत और 300 करोड़ की कमाई – 'हनुमान' का नाम इंडियन सिनेमा के वन ऑफ द बेस्ट थिएटर एक्सपीरियंस में लिखा जाता है। और ढाई साल बाद वो किस्सा फिर से रिपीट होने जा रहा है।
'महाकाली' – बहुत कम लोगों ने नाम सुना था इस फिल्म का आज से पहले, क्योंकि आज के बाद सब बदलने जा रहा है।
- लो बजट – चेक
- VFX की क्वालिटी – चेक
- फिल्म का विलेन – डबल चेक
- फिल्म का सब्जेक्ट – चेक, चेक, चेक!
4000 करोड़ ना सही, सिर्फ 170 सेकंड काफी होते हैं फिल्म का हाइप बनाने के लिए, जब उसके पास इतना तगड़ा कॉन्सेप्ट हो जो देवी माँ को धरती पर उतार लाता है।
50 करोड़ में ऐसी क्वालिटी – असंभव लगता है!
दिमाग में किसी चीज़ को सोच लेना आसान है। इमेजिनेशन की कोई लिमिट नहीं होती। लेकिन सिर्फ 50 करोड़ में इस क्वालिटी का सिनेमा देखना असंभव लगता है। तो 'हनुमान यूनिवर्स' की नेक्स्ट फिल्म 'महाकाली' के अवतार के दर्शन कराएगी।
लेकिन इंटरेस्टिंग चीज़ यह है कि फिल्म का विलेन किसके साथ हुआ है – अक्षय खन्ना इस बार विलेन बनकर आए हैं।
अक्षय खन्ना – विलेन के रूप में धमाका!
जो लोग अक्षय खन्ना के बारे में बोल रहे थे कि इस बंदे को सिर्फ एक टाइप का काम करना आता है – उनकी एक्टिंग का घी खत्म हो गया है। जिस लुक के साथ टीज़र में अक्षय की एंट्री हुई है, ज़रा एक भी इंसान बताएगा कि इससे पहले अक्षय को छोड़ो, किसी भी बॉलीवुड एक्टर को ऐसे रोल में किसने कब देखा था?
और जब आपके सो-कॉल्ड फेवरेट सुपरस्टार्स हर फिल्म में हीरो बनने की एक्टिंग कर सकते हैं, तो फिर एक बंदा पैन इंडिया में खुद को विलेन बनाना चाहता है – तो प्रॉब्लम क्या है?
एक बहुत ही डिफरेंट रोल है यह, जो रहमान डकैत जैसे किरदार को कच्चा चबा जाएगा!
शुक्राचार्य – राक्षसों के गुरु
शुक्राचार्य जो राक्षस-असुरों के गुरु हुआ करते थे – सीधा भगवान विष्णु को ललकारना, इंद्र को खुल्लमखुल्ला चैलेंज करना – देवता या असुर, किसकी साइड लेनी है, ऑडियंस को कन्फ्यूज़ कर देना। यह सिर्फ अक्षय खड़ा कर सकते हैं।
टीज़र में जिस एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस के साथ अक्षय अपना डायलॉग बोल रहे हैं – फिल्म की कहानी वन-साइडेड इविल-गुड की नहीं होगी। बहुत सारे लेयर्स, ट्विस्ट, इमोशंस डाले जाएंगे।
फाइनली एक ऐसी फिल्म जिसकी कहानी ऑडियंस के लिए अनप्रिडिक्टेबल होगी।
रामायण, महाभारत और... महाकाली?
रामायण, महाभारत – इन सबको साइड में रखकर महाकाली अपनी जगह बना रही है। फिल्म की कास्टिंग देखकर मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर एक्स्ट्रा जीरो जोड़ लिए हैं।
रहमान के पास और भी बहुत कुछ था – शुक्राचार्य आग का गोला लग रहे हैं। लेकिन टीज़र का जो लास्ट सीन है, जिस पे इसको खत्म किया गया – उसने सच में फिल्म के लिए रिस्पेक्ट हज़ार गुना बढ़ा दिया है।
क्या जबरदस्त इमेजिनेशन है।
माँ काली का फाइनल सीन – इंडियन सिनेमा का नया लेवल!
वैसे, कितने लोगों ने पहचाना – माँ काली के रूप में यह वही एक्ट्रेस हैं जो 'सलार' की दुनिया में बड़े-बड़े एक्टर्स की स्क्रीन प्रेजेंस पर भारी पड़ गई थीं?
आप इमेजिन भी नहीं कर सकते – फिल्म के क्लाइमेक्स में रक्तबीज के साथ माँ काली का जो फाइनल सीन होगा, उसके बाद इंडियन सिनेमा का लेवल कहाँ तक पहुँच सकता है।
बॉस, इसको बोलते हैं सच्ची फिल्म मेकिंग!
30 करोड़ की फिल्म vs 4000 करोड़ की रामायण
'महाकाली' के मेकर्स का मिशन यहाँ पर सिर्फ पैसा छापना नहीं है। बड़े स्टार्स को 100 करोड़ की फीस देकर, महंगे बजट के प्रमोशन, शॉर्टकट के रास्ते फिल्म को पॉपुलर नहीं बनाना चाहते।
म्यूजिक, विज़ुअल्स, VFX – सब कुछ टॉप लेवल लग रहे हैं। इससे बेहतर ड्रॉप नहीं हो सकता था एक गॉड-बेस्ड सिनेमा का, जो लिटरली इंटरनेशनल फीलिंग दे रहा है।
रामायण पर इनडायरेक्ट अटैक?
किसी का बिना नाम लिए – कंपेरिजन तो किया जाएगा। हम हिंदुस्तानी हैं, हमारे खून में है – एक को अच्छा, दूसरे को बुरा बोलना। यह आर्टिकल बहुत चुप्पेगा। समझ गए ना?
इशारा रामायण की तरफ है, जिसके 4000 करोड़ बजट पर सवाल उठाने के लिए एक और फिल्म मार्केट में उतर चुकी है। और कुछ नहीं – 'महाकाली' के 3 मिनट के वीडियो ने अगले 3 महीने रामायण की टीम पर प्रेशर बढ़ा दिया है।
इंडिया की सबसे महंगी फिल्म vs इंडिया की सबसे इंटरेस्टिंग फिल्म
एक बात सच-सच बताना दोस्तों – नितीश तिवारी का विज़न या फिर प्रशांत वर्मा का एग्जीक्यूशन – आपको सबसे ज्यादा भरोसा किस पर है?
क्या सच में एक 30-40 करोड़ की फिल्म 4000 करोड़ की 'रामायण' से भिड़ सकती है?
हाँ कि ना?
आपकी राय क्या है?
'महाकाली' का टीज़र कैसा लगा? अक्षय खन्ना का विलेन वाला अवतार कैसा लगा? क्या 30 करोड़ की फिल्म 4000 करोड़ की रामायण को टक्कर दे सकती है? किस पर है आपका भरोसा – नितीश तिवारी या प्रशांत वर्मा?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
Tags:
मूवी और ट्रेलर रिव्यू

