दोस्तों, जब मैने 'मिर्ज़ापुर द मूवी' का ट्रेलर देखा और यकीन मानिए – मेरे होश उड़ गए।एक सवाल जो मेरे दिमाग में हमेशा रहता है कि जब कोई OTT शो इतना पॉपुलर हो चुका हो, तो उसे थिएटर में ले जाने की आखिर जरूरत क्या है? लेकिन इसका ट्रेलर देखने के बाद मेरा यह सवाल खुद-ब-खुद गायब हो गया।
आज मैं आपको इस ट्रेलर का पूरा ब्रेकडाउन देने वाला हूं – मुझे क्या जेनुइनली अच्छा लगा और मुझे इस फिल्म से क्या एक्सपेक्टेशंस हैं।
बड़े पर्दे पर मिर्ज़ापुर
सबसे पहले बात करते हैं सबसे इंपोर्टेंट चीज़ की – क्या बड़े पर्दे पर जाने के बाद भी मिर्ज़ापुर की असली आइडेंटिटी बची हुई है?
मेरा जवाब है – बिल्कुल हां!
ट्रेलर देखकर साफ महसूस हुआ कि प्रोडक्शन स्केल बढ़ चुका है। सिनेमैटिक ग्रैंडर भी बढ़ गया है। लेकिन जो रॉनेस, जो इंटेंसिटी और जो सिग्नेचर फ्लेवर इस फ्रेंचाइजी को आइकॉनिक बनाता है – वह बिल्कुल इंटैक्ट है।
यह एक बहुत ही इंपोर्टेंट बैलेंस है जो मेकर्स ने हासिल किया है। क्योंकि जब भी किसी रॉ कंटेंट को बड़े बजट के साथ प्रेजेंट किया जाता है, तो अक्सर उसकी ओरिजिनल एनर्जी कहीं ना कहीं डाइल्यूट हो जाती है। लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल नहीं लगा। ट्रेलर पॉलिश्ड भी है, भौकाली भी है – और इसकी रॉनेस कहीं नहीं गई है।
कैरेक्टर्स की वापसी – ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत
मेरे ओपिनियन में, किसी भी OTT फिनोमेनन को थिएटर तक ले जाने का सबसे स्मार्ट तरीका यह नहीं है कि आप उसे सिर्फ बड़ा बना दो। बल्कि यह होता है कि आप उन कैरेक्टर्स को वापस लेकर आओ जिनसे ऑडियंस इमोशनली अटैच्ड है।
और यहीं पर मेकर्स ने सबसे बड़ा खेल दिया है।
- कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) – वापसी
- गुड्डू (अली फज़ल) – वापसी
- मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) – वापसी
तीनों अपनी-अपनी जगह उतने ही पावरफुल लग रहे हैं जितने पहले थे।
कालीन भैया का डायलॉग
मुझे ट्रेलर में सबसे ज्यादा इंपैक्ट कालीन भैया का यह डायलॉग लगा –
"बाहुबली मारते नहीं हैं, बल्कि मारने का ऑर्डर देते हैं।"
यह एक लाइन अकेले ही पूरे कैरेक्टर की पावर डायनामिक को समझाने के लिए काफी है।
मुन्ना भैया की वापसी – क्यों है खास?
मुन्ना भैया की वापसी मुझे बहुत ही प्रभावशाली लगी। क्योंकि सीजन 3 में मुझे वाकई उनकी कमी बेहद महसूस हुई थी। उनका कैरेक्टर चाहे सीजन 1 की बात करें या सीजन 2 की – वह बहुत इंपोर्टेंट था। और उसी कमी को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने उन्हें इस मूवी में लाने का फैसला किया – नई कहानी के साथ, उन्हीं कैरेक्टर्स को लेकर।
गुड्डू भैया – अली फज़ल का नेक्स्ट लेवल
गुड्डू भैया का रोल प्ले करने वाले अली फज़ल ने एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस को बेहतरीन लेवल तक ले जाने का काम किया है। उस बंदे की रेंज मुझे जेनुइनली काफी इंप्रेसिव लगती है।
उसने वही टोन मेंटेन की है जो हमने मिर्ज़ापुर की वेब सीरीज में देखी थी – एक सीन में रॉ अग्रेशन और दूसरे में एकदम शांत, सोफिस्टिकेटेड टोन। दोनों को ट्रेलर में दिखाया किया गया है।
रविकिशन और जीतू भैया – नया पावर सेंटर
रविकिशन (राजेश तैलंग) और जीतू भैया (विपिन शर्मा) की प्रेजेंस मुझे काफी इंटरेस्टिंग लगती है। उनका कैरेक्टर ट्रेलर में एक इंटरेस्टिंग टेंशन क्रिएट करता है।
कहानी में एक नया पावर सेंटर एड हो चुका है जो पुराने डायनामिक्स को चैलेंज कर रहा है। रविकिशन के कैरेक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चा है – लोग पूछ रहे हैं कि "यार कहां से इस बंदे का डेटा मिल जाता है?"
एनसेंबल कास्ट – कई परिचित चेहरे
ट्रेलर में कई सारे फैमिलियर चेहरे शामिल हैं जो मुझे तुरंत पहचान में आ गए। कई सारे एस्टैब्लिश्ड एक्टर्स इस दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं। यह ओवरऑल एनसेंबल को और भी ज्यादा रिच बना रहा है।
क्या है फिल्म की कहानी?
मुझे यह बात बहुत इंटरेस्टिंग लगी कि 'मिर्ज़ापुर द मूवी' सीधा सीजन 1 के एंड से पिक हो रही है। जो 2018 में रिलीज़ हुआ था।
लेकिन मुझे यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं लगता। यह मिर्ज़ापुर की एक बिल्कुल नई कहानी है जो अभी तक बताई नहीं गई है।
मुझे यह एक स्मार्ट क्रिएटिव चॉइस भी लग रही है। इससे मेकर्स को:
- फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है
- एस्टैब्लिश्ड कैरेक्टर्स का उपयोग कर सकते हैं
- साथ ही कुछ नया करने का चांस भी है
- क्रिएटिव लिबर्टी मिलती है
- एक्सप्लोर कर सकते हैं – जो पुराने सीज़न्स में नहीं मिला
मुझे सबसे ज्यादा क्या परेशान करता था?
मिर्ज़ापुर को लेकर मेरे लिए सबसे बड़ा सेटबैक यह था कि जब सीजन 3 आया, वहां मुन्ना भैया नहीं थे। और उसकी कमी सभी को सीजन 3 में खली थी।
टीज़र मुझे उतना इंप्रेस नहीं कर पाया था। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद मेरा और कई सारे लोगों का ओपिनियन पूरी तरह बदल गया है। मुझे पुरानी यादें ताजा होती हुई दिखाई दे रही हैं। नॉस्टैल्जिक फील हो रहा है।
सीज़न्स की रैंकिंग – मेरा ओपिनियन
- सीजन 1 – पूरी तरह आइकॉनिक
- सीजन 2 – बेहतर था
- सीजन 3 – उतना इंपैक्टफुल नहीं लगा
लेकिन इस फिल्म के बारे में मुझे लगता है कि मेकर्स ने इसे सीरियसली लिया है और सीजन 1 वाली रॉ इंटेंसिटी को वापस लाने की पूरी-पूरी कोशिश की है।
पंकज त्रिपाठी का किस्सा – खुद को भी टेस्ट किया
खुद कालीन भैया का रोल प्ले करने वाले पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब वह फिल्म के लिए डबिंग कर रहे थे, तब उन्हें खुद ऐसा लगने लगा था कि फुटेज जेनुइनली बहुत अच्छा है।
लेकिन उन्होंने यह भी सोचा – "कहीं ऐसा तो नहीं कि मैं सिर्फ इसलिए इंप्रेस हो रहा हूं क्योंकि मैं खुद फिल्म का हिस्सा हूं?"
तो उन्होंने डायरेक्टली मेकर्स से पूछा जो महीनों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उनका रिस्पॉन्स भी उतना ही पॉजिटिव था – जिससे पंकज त्रिपाठी का अपना एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया। मुझे यह एक अच्छा साइन लगता है।
जीतू भैया का एडिशन
जीतू भैया (विपिन शर्मा) का भी यहां एडिशन हुआ है। इस बंदे को मैं तुरुप का इक्का मानता हूं। आप जितना इस बंदे को अंडरमाइन करोगे, यह उतना ही ज्यादा खिलकर सामने आता है और उतना ही बड़े लेवल पर जाकर भौकाल मचाता है। यह हम अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में देख चुके हैं।
प्रोडक्शन और क्रिएटिव टीम
इस फिल्म के प्रोडक्शन की बात करें तो यह Amazon MGM Studios और Excel Entertainment के बीच एक कोलेबोरेशन है।
- डायरेक्शन – गुम्मीत सिंह
- स्क्रीनप्ले – पुनीत कृष्णन
- प्रोड्यूसर – रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Excel Entertainment)
इतनी एक्सपीरियंस्ड और एस्टैब्लिश्ड टीम का इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना – अपने आप में एक कॉन्फिडेंस बूस्टिंग फैक्टर है।
क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी?
मेरा प्रेडिक्शन है कि यह फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग कर सकती है। जो किसी भी OTT to Theatre ट्रांज़िशन के लिए एक बहुत बड़ा अचीवमेंट होगा और आने वाले समय के लिए एक नया जॉनर खोलेगा।
मेरा रीजनिंग सिंपल है:
- एस्टैब्लिश्ड लॉयल फैन बेस – पहले से मौजूद
- कास्ट बहुत स्ट्रॉंग है
- ट्रेलर ने मेरे एक्सपेक्टेशंस को हाई कर दिया है
अगर फाइनल फिल्म भी उतनी ही इंटेंस और एंटरटेनिंग होती है जितना ट्रेलर प्रॉमिस कर रहा है – तो मुझे लगता है कि 4 सितंबर को यह फिल्म स्ट्रॉंग ओपनिंग लेगी।
आपकी राय क्या है?
दोस्तों, अब आप मुझे बताइए – आपको 'मिर्ज़ापुर द मूवी' का ट्रेलर कैसा लगा?
- क्या आप भी मुन्ना भैया की वापसी से एक्साइटेड हैं?
- कालीन भैया का डायलॉग आपको कैसा लगा?
- रविकिशन और जीतू भैया का नया एंगल कैसा लगा?
- क्या आप फिल्म थिएटर में देखने जाएंगे?
नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
'मिर्ज़ापुर द मूवी' ऑफिसियल ट्रेलर वीडियो
Tags:
मूवी और ट्रेलर रिव्यू

