Batwara 1947 फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Sunny Deol और Preity Zinta की फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई?



Batwara 1947 फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Sunny Deol और Preity Zinta की फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई?


तो फाइनली दोस्तों बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को बस कल के दिन यानि की 14 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। लेकिन दोस्तों बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल है की क्या आवारापन 2 आगे चल रही है या फिर बंटवारा 1947 अपने पहले दिन में एक बढ़िया ओपनिंग लेगी।तो आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको यही बताने वाला हूं इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।


फिल्म के बारे में – सनी देओल की बड़ी वापसी


'बंटवारा 1947' एक हिंदी भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में सनी देओल के साथ करण देओल, शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे।

पहले इस फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'बंटवारा 1947' कर दिया गया। इस फिल्म का बजट लगभग ₹150 करोड़ बताया जा रहा है।

एडवांस बुकिंग का हाल


दोस्तों, ईमानदारी से बता रहा हूं कि 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग का बहुत ही बुरा हाल है।

मुझे उम्मीद थी कि कम से कम 8 से 10 करोड़ की एडवांस बुकिंग यह फिल्म करती और 25 से 28 करोड़ की ओपनिंग लेती, तो फिर वाकई मज़ा आता। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

असली आंकड़े देखिए:
  • फिल्म ने अभी तक कुल 24,175 टिकट ही बेचे हैं।
  • नेट एडवांस बुकिंग – सिर्फ ₹85 लाख हुई है।
  • ग्रॉस एडवांस बुकिंग₹1 करोड़ 5 लाख हुई है।
  • ₹1 करोड़ का आंकड़ा भी फिल्म नेट में नहीं छू पाई है।
  • आज एडवांस बुकिंग का पाँचवाँ और आखिरी दिन है।

शहर-दर-शहर ऑक्यूपेंसी – खाली पड़े हैं शोज़


Batwara 1947 फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Sunny Deol और Preity Zinta की फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई?




फिल्म के पास स्क्रीन्स और शोज़ तो बहुत हैं, लेकिन ऑक्यूपेंसी बेहद कम है। लगभग सारे शोज़ खाली पड़े हैं।

शहरशोज़ऑक्यूपेंसी
दिल्ली NCR3%
मुंबई705 शोज़2%
पुणे200 शोज़1%
बेंगलुरु135 शोज़0%
हैदराबाद92 शोज़2%
कोलकाता172 शोज़0%
अहमदाबाद1%
चेन्नई360 शोज़8%
सूरत235 शोज़0%
जयपुर75 शोज़4%
चंडीगढ़58 शोज़1%
भोपाल53 शोज़0%
लखनऊ135 शोज़2%
सिर्फ 705 शोज़ में मुंबई में 2% ऑक्यूपेंसी और कोई भी शो हाउसफुल नहीं है।

'आवारापन 2' से क्यों पिछड़ रही है 'बंटवारा 1947'?


'आवारापन 2' को लेकर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इमरान हाशमी की वापसी ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जबकि 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग न के बराबर है।

हालांकि 'बंटवारा 1947' के पास स्क्रीन्स ज्यादा हैं, लेकिन ऑक्यूपेंसी बहुत कम है। और अगर 'आवारापन 2' को अच्छे रिव्यू मिल गए, तो शनिवार और रविवार के शोज़ भी 'बंटवारा 1947' से छीन लिए जाएंगे।

पहले दिन की ओपनिंग – कितनी होगी?


मुझे उम्मीद थी कि 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग तो फिल्म करेगी। अगर फिल्म को कल अच्छे रिव्यू मिल जाते हैं, तो 15 करोड़ की ओपनिंग भी हो सकती थी।

लेकिन हालत बहुत ज्यादा खस्ता है। अब मुझे लग रहा है कि ज्यादा से ज्यादा 7 से 8 करोड़ की ओपनिंग हो सकती है। अगर कल फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल गए, तो अधिकतम 10 करोड़ तक फिल्म कर सकती है।

'आवारापन 2' का कमाल


'आवारापन 2' ने पहले ही दिन इमरान हाशमी के फैंस की वजह से शानदार एडवांस बुकिंग कर ली थी। जबकि 'बंटवारा 1947' ₹1 करोड़ नेट एडवांस बुकिंग भी नहीं कर पाई।

बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन – क्या होगा आगे?


अगर फिल्म को एक अच्छा रिव्यू मिलता है और मुँह-ज़बानी चलती है, तो वीकेंड पर फिल्म आगे उठ सकती है। लेकिन एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को शुरुआती दिनों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

आपकी राय क्या है?

  • क्या आप 'बंटवारा 1947' देखने जाएंगे?
  • आपको क्या लगता है – फिल्म कितनी ओपनिंग करेगी?
  • क्या आपको सनी देओल की इस फिल्म से उम्मीदें हैं?





Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post