अगस्त का दूसरा सप्ताह सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इंडिपेंडेंस डे के इस खास मौके से पहले 14 अगस्त 2026 को बॉलिवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की पाँच चर्चित फ़िल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में अलग - अलग जोर की कहानियां देखने को मिलेंगी जिनमे एक्शन,थ्रीलर ड्रामा और रोमांस का तड़का भी शामिल है।तो आखिर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली ये पांच फ़िल्में कौन से हैं और इंडिपेंडेंस डे को क्या ख़ास देखने को मिलेगा आइये इस आर्टिकल में जानें।
1.आवारापन 2 (Awaara 2)
आवारापन 2 बॉलीवुड की तरफ से आने वाली इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह 2007 में रिलीज़ हुई 'आवारापन' का सीक्वल है।
इस बार फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। जिसमें एक बार फिर से इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में लीड रोल में देखने को मिलेंगे।
जब से 'आवारापन 2' का अनाउंसमेंट हुआ था, तब से लोग इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थे। पिछली फिल्म के गाने और इमरान की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
ट्रेलर काफी छोटा है – लगभग 1 मिनट 25 सेकंड का। इसके बावजूद भी बहुत शानदार नजर आ रहा है। ट्रेलर में इमरान हाशमी के सिक्स पैक एब्स भी नजर आ रहे हैं। फिल्म एक्शन, दर्द और बदले की आग से भरी हुई है।
फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आज़मी भी अहम भूमिका में देखने को मिलेंगी। यह फिल्म आपको 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
2.मगुनम (Magunam)
मगुनम एक आने वाली तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन मशहूर अभिनेता विशाल ने किया है, जो उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है।
इसके साथ ही विशाल इस फिल्म में लीड रोल में भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें विशाल तीन अलग-अलग किरदारोंमें दिखाई देंगे।
पहला किरदार – विशाखापटनम के बंदरगाह पर एक सीधे-साधे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में। दूसरा किरदार – 1990 के दशक के बैकड्रॉप में एक बेहद हिसक और रफ एंड टफ गैंगस्टर। और तीसरा किरदार – एक बुजुर्ग हत्यारा जिसकी लंबी सफेद दाढ़ी है और वह शानदार सफेद सूट पहने हैं।
इसके अलावा दुशारा विजयन और अंजलि मुख्य भूमिका में और विजय प्रकाश, योगी बाबू, जॉन विजय और वामसी कृष्णा जैसे कई सितारे सहायक भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में 14 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगी।
3.बंटवारा 1947 (Batwara 1947)
बंटवारा 1947 आने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने किया है। इस फिल्म को आमिर खान और अदर्ना पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाक विभाजन पर आधारित है। लाहौर की पृष्ठभूमि में बनी यह कहानी एक मुस्लिम परिवार की है, जो विभाजन के दौरान लखनऊ से लाहौर जाता है। उन्हें एक हवेली अलॉट होती है, जिसमें पहले एक हिंदू परिवार रहता था। वहां एक बुजुर्ग हिंदू महिला अभी भी रह रही होती है, जो अपना घर छोड़ने से इनकार करती है। आगे क्या होगा – यह आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।
इसमें शबाना आज़मी, सनी देओल, मीति जिंदा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।
4.अगाधा (Agadha)
अगाधा को एम.एस. राजू ने लिखा और निर्देशित किया है और यह तेलुगु सुपर नैचुरल मिस्ट्री फिल्म है।
फिल्म की कहानी एक लड़की की है, जो लगातार हो रही मौतों का सच जानने की कोशिश करती है। इस तलाश में वह एक खतरनाक जंगल में पहुंचती है, जहां एक गुफा में उसका सामना एक डरावनी अलौकिक शक्ति से होता है। अब उसे इस अंधेरे का सामना करते हुए मौतों के पीछे छिपे रहस्य का पता लगाना है।
इसमें कामाग्नी भास्करला, श्रवण रेड्डी, उल्ला गुप्ता और जिंका विजय कुमार मुख्य भूमिका में देखने को मिलेंगे। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
5.विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath & Sons)
विश्वनाथ एंड संस एक आने वाली तमिल फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वकी अतलरी ने किया है।
यह एक ओलंपिक पदक विजेता की कहानी है, जो 40 की उम्र में अपने शूटिंग करियर को दोबारा शुरू करने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात मैंडी से होती है – जो उससे 20 साल छोटी और बेहद खुशमिजाज लड़की है। मैंडी को उससे प्यार हो जाता है। अब वह अपने करियर, इस अनोखी प्रेम कहानी और जिंदगी के मकसद के बीच उलझ जाता है।
इसमें सूर, ममता बैजू, राधिका शरद कुमार और रवीना टंडन जैसे सितारे देखने को मिलेंगे। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
बॉक्स ऑफिस की संभावनाएं – कौन सी मचाएगी धमाल?
आवारापन 2 – इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी वापसी, एक्शन और नॉस्टैल्जिया का तगड़ा कॉम्बो।
मगनम – विशाल का ट्रिपल रोल, एक्शन लवर्स के लिए परफेक्ट थ्रिलर।
बंटवारा 1947 – आमिर खान की प्रोडक्शन, विभाजन की दर्द भरी कहानी।
अगाधा – सुपर नैचुरल हॉरर, डर और मिस्ट्री के शौकीनों के लिए।
विश्वनाथ एंड सनसं – फैमिली ड्रामा और रोमांस, पूरे परिवार के साथ देखने लायक।
आपकी राय क्या है?
आप इन पांचों फिल्मों में से किसे देखने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
Tags:
बॉक्स ऑफिस




