तो भाई नेचुरल स्टार नानी की एक्शन पैक थ्रिलर मूवी 'द पैराडाइज' फाइनली अब हिंदी डब जन में आ चुकी है सिनेमा में, जिसे मैंने हिंदी में ही देखा है। अब देखो नानी की जितनी भी मूवी आई है सभी हिट और ब्लॉकबस्टर रही है, यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या इस मूवी के अंदर वो बात है कि भाई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पे कमाल कर जाए या फिर प्रेजेंटेशन कुछ दमदार दिखा गई? आइए इस वीडियो के अंदर बगैर एक्सपोजर के बात करेंगे।
तो वेल हेलो, मेरा नाम है
विकेश। तो देखो यह एक एक्शन एडवेंचर मूवी है और यह पैराडाइज मूवी जो लेंथ की है भाई साहब 3 घंटे के आसपास है, 2 घंटे 54 मिनट।
कहानी – 1980 का सिकंदराबाद
मूवी की स्टोरी कुछ ऐसी दिखाई जाती है जहां हमें 1980 दिखाया जाता है, सिकंदराबाद जहां हमें एक जनजाति या फिर कहें एक कबीला दिखाया जाता है, जो डर के साए में जी रहे हैं। जिन पर हमेशा अत्याचार होता रहता है और दिन पर दिन महिलाएं जो हैं वो उनका शिकार बनती रहती हैं।
और तब एंट्री होती है इस मूवी के हीरो यानी कि जादल की, जो अपने लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़ा होता है। अब क्या वो अपने कबीले के लिए लड़ पाएगा? उन्हें न्याय और पहचान दिला पाएगा? आखिर उसे क्या-क्या प्रॉब्लम्स आती हैं? यह सब कुछ आप इस 'द पैराडाइज' मूवी के अंदर देखोगे तभी सब कुछ आप जानोगे।
क्या फिल्म पसंद आई?
पैराडाइज मूवी की स्टोरी जो है वो एकदम सिंपल रखी गई है, बिल्कुल ठीक इस मूवी के वजह से। भाई मूवी भी कुछ खास नहीं थी। भाई हम अक्सर नानी की मूवी देखते हैं जिसमें हम डिसअपॉइंट नहीं होते, लेकिन यहां बहुत दुख के साथ कहना पड़ता है कि भाई मूवी के अंदर आप डिसअपॉइंट हो सकते हो।
भाई मूवी का टॉपिक भले ही दमदार हो, लेकिन इस मूवी का प्रेजेंटेशन जो है वो काफी ज्यादा डाउन लगता है। एक पल के लिए भाई मूवी को देखते समय आपको कंगुआ की याद आ जाएगी। नहीं, मैं मजाक नहीं कर रहा हूँ।
लेकिन हां, एक बात इस मूवी की बहुत अच्छी है। सेकंड हाफ में एक सीएम वाला सीन आता है। भाई वो बहुत ज्यादा इमोशनल था। शायद उस सीन को देखके आप पूरी तरह से इमोशनल भी हो जाओ।
म्यूजिक और परफॉर्मेंस
और हां, मूवी के सॉन्ग एकदम लाजवाब है। खास करके वो कोर्ति सुरेश वाला सॉन्ग भाई आप डांस करने पे मजबूर हो जाओगे। वो बहुत ही ज्यादा भाई बिंदास था। बाकी कयादू का भी एक सॉन्ग है, लेकिन वो सिर्फ और सिर्फ आंखों को सुकून ही देता है। हां लेकिन था बढ़िया।
वैसे भाई कयादू लोहार ने भाई अच्छा काम किया है। जब भी वह स्क्रीन पे आती हैं तो भाई छा जाती हैं। और रही बात भाई नानी के परफॉर्मेंस की, तो उनका परफॉर्मेंस एकदम गजब है। भले ही वो एक नेचुरल स्टार नानी हो, लेकिन भाई उनकी एक्टिंग जो है वो नेचुरल नहीं रहती। तो उन्होंने परफॉर्मेंस में तो भाई एकदम फाड़ डाला। उनके एक्शन सीन आपको काफी पसंद आएंगे।
तो नानी की परफॉर्मेंस और सॉन्ग के अलावा भाई ज्यादा कुछ बेहतर था नहीं। ऐसा सब कुछ दिखाया गया है जिसे आप आसानी से भाई गेस करना चाहो तो कर सकते हो।
किसके लिए है यह मूवी?
तो नेचुरल स्टार नानी के लिए देखना चाहते हो, वो भाई उनकी बढ़िया परफॉर्मेंस देखना चाहते हो, तो मूवी को आप एक बार ट्राई कर सकते हो। यह मूवी आपको हिंदी के साथ भाई सिनेमा में देखने को मिल जाएगी।
और सबसे बढ़िया बात कि यह मूवी सिर्फ हिंदी लैंग्वेज में ही नहीं, बल्कि इंग्लिश, स्पेनिश, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में भी भाई रिलीज़ हुई है।
लेकिन इतनी लैंग्वेज में रिलीज़ करने के बाद क्या इस मूवी को फायदा होगा और क्या यह मूवी अपना बजट 100 से 150 करोड़ भाई निकाल पाएगी? यह तो टाइम ही बताएगा।
एक जरूरी बात – देखने से पहले ध्यान रखें
'पैराडाइज' मूवी देखने से पहले एक बात का ध्यान रख लेना। देखो, मूवी के अंदर ब्लू रिटी और गाली वगैरह जो है वो बिल्कुल जीरो हैं। लेकिन भाई मूवी के अंदर थ्रिल बहुत ज्यादा दिखाया गया, जो बच्चे तो बिल्कुल भी मूवी को नहीं देख सकते।
फाइनल वर्डिट – 2.5 स्टार
तो देखा है अगर आपने 'द पैराडाइज' मूवी को, तो बताना। फिलहाल मेरी तरफ से 'द पैराडाइज' मूवी की स्टोरी को देखते हुए और नेचुरल स्टार नानी की बढ़िया परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए मूवी को बस 2.5 आउट ऑफ फाइव स्टार बाय।
आपकी राय क्या है?
क्या आपने 'द पैराडाइज' देखी? आपको नानी की यह एक्शन थ्रिलर कैसी लगी? क्या आपको भी यह मूवी कंगुआ जैसी लगी या इसमें कुछ नया था?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
Tags:
मूवी और ट्रेलर रिव्यू

