कौन हैं तान्या मिश्रा? जो बनीं 'इंडिया की नई नेशनल क्रश', जानिए बिहार के गया से मुंबई तक का सफर!


कौन हैं तान्या मिश्रा? जो बनीं 'इंडिया की नई नेशनल क्रश', जानिए बिहार के गया से मुंबई तक का सफर!


सोशल मीडिया पर इन दिनों तान्या मिश्रा का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है और अब उन्हें लोग 'इंडिया की नई नेशनल क्रश' बोल रहे हैं। बिहार के गया से निकलकर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो तक पहुंचीं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें और फैशन लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।


लेकिन तान्या की पहचान सिर्फ उनकी तस्वीरों तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने करियर में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया और अवार्ड भी जीते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा मामला। लेकिन उससे पहले बात कर लेते हैं तान्या मिश्रा के जीवन के बारे में।

तान्या मिश्रा का जन्म और पढ़ाई


दरअसल, तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. अनील कुमार मिश्रा है और उनकी मां का नाम शोभा देवी है।

तान्या का बचपन गया में ही बीता और परिवार ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने गया कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद मगध विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स यानी बीकॉम की डिग्री हासिल की।

कॉलेज के दिनों में ही उनका इंटरेस्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ बढ़ने लगा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना और आगे काम करने के लिए मुंबई चली गईं।

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर


साल 2019 में तान्या मिश्रा ने आईबीएलयू मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया और चौथी रनर अप रहीं। इस प्रतियोगिता के बाद मॉडलिंग की दुनिया में उनकी पहचान बढ़ने लगी।

उन्होंने फैशन शो, रैंप वॉक और मैगज़ीन के लिए भी शूट किया। इसके बाद साल 2020 से 2023 तक उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ काम किया और अलग-अलग कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी रहीं। इसी दौरान वह फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राज़िया जैसे मैगज़ीन में भी नज़र आईं।

मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाया और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स किए?


तान्या की बात करें तो आपको बता दें कि तान्या ने 'गजनवी' में नेहा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'चेस' फिल्म में नज़र आईं, जिसमें उन्होंने सीबीआई इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। यह किरदार उनके पहले के मॉडलिंग काम से अलग और इससे उन्हें एक्टिंग में अपनी एक नई पहचान बनाने का मौका मिला।


कौन हैं तान्या मिश्रा? जो बनीं 'इंडिया की नई नेशनल क्रश', जानिए बिहार के गया से मुंबई तक का सफर!


इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज़ 'चिड़िया ओड' में भी काम किया। इस प्रोजेक्ट में जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला जैसे कलाकार भी शामिल थे। हरमन बावेजा प्रोडक्शन से जुड़े इस प्रोजेक्ट के जरिए तान्या ने ओटीटी दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई। साथ ही म्यूजिक वीडियो में भी तान्या काफी एक्टिव रहीं।

उन्होंने सात म्यूजिक वीडियो में लीड रोल किया, जिनमें 'नखरो' और 'तू मेरा हो जाएगा' जैसे गाने शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन वीडियो के जरिए उनकी पहचान और भी ज्यादा बढ़ती चली गई।

अवार्ड्स और सम्मान


उनके काम की वजह से उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। साल 2022 में उन्हें टाइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस और यूपीए बेस्ट डेब्यू का अवार्ड मिला। इसके बाद साल 2023 में उन्हें लोकमत अवार्ड दिया गया, जबकि 2024 में फेमिना अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी साल वह फेमिना के कवर पर भी नज़र आईं।

फिर 2024 के बाद सोशल मीडिया पर तान्या की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली गई। उनकी तस्वीरें और फैशन लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगे। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं और सितंबर 2026 में उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं और फैंस उन्हें 'इंडिया की नई नेशनल क्रश' कहने लगे हैं।

हालांकि यह कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है, बल्कि फैंस की तरफ से दिया गया नाम है।

अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारी


सोशल मीडिया पर अब तक भी तान्या मिश्रा की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। लोग उनके पुराने प्रोजेक्ट्स को दोबारा देख रहे हैं और उनके अगले प्रोजेक्ट्स की बात कर रहे हैं।

तो वह 'मोहब्बत' नाम के एल्बम में नज़र आने वाली हैं। फिलहाल तान्या मुंबई में रहकर मनोरंजन की दुनिया में काम कर रही हैं और उनके फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।

आपकी राय क्या है?


अब इस पूरी कहानी को लेकर, तान्या मिश्रा को लेकर, उनके करियर को लेकर और उनसे जुड़े तमाम पहलुओं को लेकर आपका क्या कुछ कहना है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।






Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post