Irumudi Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की? जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

 

Irumudi Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की? जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक और नये ब्लॉग पोस्ट में। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे इरमुडी फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और साथ ही यह भी जानेंगे की इस फिल्म का बजट कितना है और फिल्म को कितने स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। इसलिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।


फिल्म के बारे में – कहानी, स्टार कास्ट और डायरेक्टर


यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म के लीड रोल में रवि तेजा नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष, रमेश इंद्रा, सुसिका और राजकुमार कसी रेड्डी नजर आए।


फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इसे शिव निर्वाण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स भी उन्होंने ही लिखे हैं। इन्होंने ही नागा चैतन्य की 'माजली' और नानी की 'निनू कोरी' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

रवि तेजा इस बार एक इमोशनल ड्रामा लेकर आए हैं जिससे फिल्म और भी ज्यादा खास बन जाती है।इसमें थ्रिलर का टच भी है और फिल्म की कहानी अयप्पा की दीक्षा से भी जुड़ी हुई है। रवि तेजा 'त्रिनाथ' नाम के एक ड्राइवर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी के लिए संघर्ष करता है।

रनिंग टाइम, सर्टिफिकेट और स्क्रीन काउंट


फिल्म 2 घंटा 25 मिनट लंबी है और इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'UA' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म को इंडिया में लगभग 900 स्क्रीन के साथ रिलीज़ किया गया है। ओवरसीज़ में लगभग 300 स्क्रीन के साथ रिलीज़ किया गया है। यानी इस फिल्म को दुनिया भर में लगभग 1200 स्क्रीन के साथ रिलीज़ किया गया है।

इस फिल्म को 21 अगस्त को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज़ किया गया है।

बजट और रिकवरी – कितना है बजट?


फिल्म का टोटल बजट लगभग 38 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें फिल्म के प्रिंट्स एंड एडवरटाइजमेंट की कॉस्ट भी शामिल है।

फिल्म ने डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स से पहले ही लगभग 26 करोड़ की रिकवरी कर ली है। तो फिल्म का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल बजट लगभग 27 करोड़ बताया जा रहा है, जिसकी रिकवरी फिल्म को बॉक्स ऑफिस से करनी होगी।


Irumudi Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की? जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट




फिल्म को ब्रेकईवन के लिए लगभग 45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करना होगा।

पहले दिन की ओपनिंग – रिकॉर्ड ब्रेकिंग!


बात करें कलेक्शन की तो इस फिल्म के कलेक्शन पहले दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग दिख रहे हैं।

इंडिया नेट में फिल्म लगभग 11 से 13 करोड़ के रेंज में कलेक्शन करने वाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में लगभग 16 से 18 करोड़ के रेंज में कलेक्शन करने वाली है।


यह फिल्म रवि तेजा के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने जा रही है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'क्रैक' के नाम पर था, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में लगभग 13 करोड़ की ओपनिंग की थी।

एडवांस बुकिंग – धमाकेदार!


फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी कमाल कर दिया है। रिलीज़ से पहले ही 120,000+ टिकट्स बिक चुके हैं। ओवरसीज प्री-सेल्स ने $350,000** (लगभग 3 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है। नॉर्थ अमेरिका में अकेले प्री-सेल्स **$150,000 से ज्यादा रही।

फिल्म का हाइप – क्यों है खास?


'इरुमुडी' को रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त हाइप मिल चुका है।

फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 'मल्लेपूला पल्लकी' गाना चार्टबस्टर बन गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के काफी दिवाने हो रहे हैं। रवि तेजा के बच्चे भी फैंस के साथ फिल्म देखने पहुँचे हैं। थिएटरों में स्क्रीन को हारती देने और भजन करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

'इरुमुडी' – रवि तेजा का करियर टर्निंग प्वाइंट?


रवि तेजा की पिछली कई फिल्में – 'रावणासुर', 'टाइगर नागेश्वर राव', 'मिस्टर बच्चन' – बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। 'ईगल' कुछ हद तक कामयाब रही, लेकिन बाकी फिल्में बुरी तरह से नाकाम रहीं।

'इरुमुडी' ने रास्ता बदला है – ये मास कमर्शियल फिल्म नहीं है, बल्कि एक फैमिली इमोशनल थ्रिलर है। और इस बार रवि तेजा की यह कोशिश कामयाब होती दिख रही है।

आपकी राय क्या है?


क्या आप 'इरुमुडी' देखने जाएंगे? रवि तेजा का यह नया अवतार कैसा लगा? क्या आपको लगता है कि यह फिल्म रवि तेजा के करियर को बदल देगी? आपको फिल्म की ओपनिंग कैसी लगी?

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!






Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post