देखो, बॉलीवुड में अगर सबसे सेफ एक्टर की बात करोगे तो पहला नाम जो दिमाग में आता है वो है सैफ अली खान। चाहे फिल्म में कितने भी हीरो क्यों ना हो, ये अपनी जगह बना ही लेते हैं। लेकिन इतना सेफ भी नहीं होना था कि सामने वाला एक्टर आपको फिल्मी कहानी में कच्चा चबा जाए – इशारा समझ रहे हो ना आप?
फाइनली वो आ गया है – 'हैवान'।
वैसे एक बात बोलूं – 2026 में बाकी बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर्स एक तरफ और 'हैवान' के पोस्टर्स दूसरी तरफ – क्या ही मस्त क्रिएटिव तरीके से फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बनाया जा रहा है।
और अब सिर्फ 40 सेकंड का छोटा सा टीज़र रिलीज़ हुआ है फिल्म का – और देखते ही समझ आ गया क्यों अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की कोई भी फिल्म कंटेंट में कभी फेल नहीं हो सकती।
40 सेकंड का टीज़र – धमाकेदार!
'हैवान' का सब्जेक्ट जोरदार है। सस्पेंस, थ्रिल, मिस्ट्री – सब नेक्स्ट लेवल पर लग रहा है। वीडियो में सीन्स एकदम डार्क रखे हैं, चेहरा तक छुपा रखा है, और ऑडियो बहुत जोरदार है भाई – सुनने वाले को अंदर तक डरा देगा।
एक तरफ जब 3-4 मिनट के बड़े-बड़े हिंदी फिल्मों के ट्रेलर तक लोग पूरा नहीं देख पाते, यह 40 सेकंड का वीडियो मजबूर कर देगा देखने वाले इंसान को 'हैवान' शब्द तुरंत गूगल करने के लिए।
क्या है 'हैवान'?
कोई जरूरत नहीं है फटाफट से मैं आपको बता देता हूँ। यह सेम डायरेक्टर प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'ओपम' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
ओरिजिनल फिल्म में मोहन लाल ने काम किया था, जिसके सामने एक सीक्रेट तगड़े विलेन को खड़ा किया गया था। दोनों आपस में लड़-मर गए थे एक छोटी सी बच्ची की जान बचाने के लिए।
प्लॉट ट्विस्ट यह है कि उस फिल्म का जो लीड कैरेक्टर था, वो आँखों से अंधा था – कुछ देख नहीं सकता था। जबकि दूसरी तरफ विलेन पागलपन में अंधा था – टोटल साइको, रातों की नींद उड़ाने वाला टाइप रोल।
अक्षय कुमार vs सैफ अली खान – किसका होगा दबदबा?
'हैवान' के टीज़र को देखकर इतना कन्फर्म हो जाता है कि सैफ अली खान प्ले कर रहे हैं मोहन लाल का कैरेक्टर। जबकि अक्षय कुमार टोटल इविल रोल में नज़र आएंगे।
ओरिजिनल 'ओपम' में जहाँ अक्षय कुमार का कैरेक्टर एक बहुत ही अलग लुक में नज़र आया था, वहीं ओपम में फिल्म का विलेन ऐसा कुछ भी नहीं करता है। कहने का मतलब यह है – प्रियदर्शन अक्षय के रोल के साथ कोई तगड़ा एक्सपेरिमेंट करेंगे और सैफ अली खान जितने सीरियस एक्टर हैं, उनको घंटा फर्क नहीं पड़ने वाला अगर फिल्म को हीरो की जगह साइको के नाम पर बेचा जाए।
बोनस – फिल्म में विलेन का नाम छिपा!
बोनस चीज़ यह है कि फिल्म की कहानी को इस बार पॉजिटिव कैरेक्टर की जगह विलेन के नज़रिए से दिखा रहे हैं। इसीलिए अक्षय कुमार का रोल शुरूआत में ही रिवील कर दिया है। अब विलेन तो सीक्रेट बचा ही नहीं – इसीलिए जरूर है यानी कि कहानी में ओपम से अलग कुछ तो नया ट्विस्ट डाला जाएगा, जिससे ऑडियंस को ऐसा फील आना चाहिए कि उन्होंने 2016 और 2026 में दो अलग-अलग फिल्में देखी हैं।
दो टेंशन वाली बातें!
पहला – 'ओपम' जो ओरिजिनल फिल्म है, उसका हिंदी वर्जन YouTube पर फ्री है। कोई भी देख सकता है। ऐसे में एक ख्याल लोगों के दिमाग में ज़रूर आएगा – 2026 में रीमेक फिल्म पर पैसे क्यों खर्च करना? घर पर बैठे ओरिजिनल माल देख लो।
दूसरा – फिल्म 11 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और उसके एक हफ्ते पहले 'मिर्ज़ापुर' अपनी फिल्म लेकर थिएटर में आ रहा है। और उस सीरीज़ का फैन बेस सिनेमा के बड़े पर्दे पर अगर 10% भी आ गया, तो बॉक्स ऑफिस टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
अब 'हैवान' का टीज़र तो सॉलिड है और इतना कन्फर्म है कि ट्रेलर में जब अक्षय का फाइनल लुक रिवील होगा, फिल्म का हाइप अपने आप खतरनाक तरीके से वायरल हो जाएगा।
रीमेक का इल्ज़ाम vs 'मिर्ज़ापुर' का कंटेंट
क्या रीमेक का इल्ज़ाम और 'मिर्ज़ापुर' का कंटेंट – यह दोनों मिलकर भिड़ पाएंगे? अरे, आपसे ही पूछ रहा हूं – जाओगे 2026 में एक डुप्लिकेट फिल्म देखने?
हालांकि प्रियदर्शन मास्टर हैं अपनी पुरानी फिल्म को नए पैकेट में डालकर उससे भी ज्यादा पैसे पीटने के लिए।
आपकी राय क्या है?
'हैवान' का 40 सेकंड का टीज़र आपको पसंद आया की नहीं?अक्षय कुमार को साइको विलेन के रोल में देखकर कैसा लगा? क्या आप इस रीमेक को थिएटर में देखने जाएंगे या 'मिर्ज़ापुर' को प्राथमिकता देंगे? हाँ या ना – कमेंट करके बताओ!
हैवान ट्रेलर
Tags:
मूवी और ट्रेलर रिव्यू

