Ananya Rai Death News: 27 साल की उम्र में अभिनेत्री का निधन, परिवार ने एक महीने तक क्यों छिपाई मौत की खबर?



Ananya Rai Death News: 27 साल की उम्र में अभिनेत्री का निधन, परिवार ने एक महीने तक क्यों छिपाई मौत की खबर?


मित्रों कभी - कभी न जिन्दग्गी की कहानी इतनी जल्दी खत्म हो जाती है की यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है।जिस उम्र में करियर को नई पहचान मिलती है, सपने उड़ान भरना शुरू करते हैं उस उम्र में कोई अचानक से हमेशा के लिए खामोश हो जाये तो उसके पीछे सिर्फ सवाल, आखों में नमी और कुछ यादें रह जाती हैं।

कुछ इसी तरह से हुआ एक्टर्स अनन्या राज के साथ।केवल 27 वर्ष की उम्र में ही अनन्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।लेकिन आश्चर्य की बात यह है की उनकी मौत 1 महीने पहले ही हो गई थी, लेकिन फैमिली वालों ने अब जाकर जानकारी पब्लिक की।


कैसे हुआ निधन?


परिवार का कहना है की अनन्या ने 15 जुलाई को सुबह नींद में ही आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से वह फिजिकली और मेंटल हेल्थ से परेशान थी और कई बीमारियों का सामना भी कर रही थी ।

परिवार ने कहा कि अनन्या ने इस मुश्किल वक्त से बाहर आने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी । परिवार के बयान में लिखा है -

"यह अनन्या का परिवार है। बहुत दर्द के साथ हमें घोषणा करनी पड़ रही है कि अनन्या का 15 जुलाई की सुबह निधन हो गया। वह नींद में ही शांति से चली गईं। पिछले एक साल से वह शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुज़र रही थीं और उन्होंने एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी। वह एक मजबूत आत्मा वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीवन जीया।"

परिवार ने की प्राइवेसी की गुज़ारिश


परिवार ने अनन्या के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी मौत की जानकारी देते हुए लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की । साथ ही परिवार ने मुश्किल वक्त में प्राइवेसी और पीस बनाए रखने की भी गुज़ारिश की ।

क्या है अनन्या राज की पहचान?


Ananya Rai Death News: 27 साल की उम्र में अभिनेत्री का निधन, परिवार ने एक महीने तक क्यों छिपाई मौत की खबर?




अनन्या राज सिर्फ एक नाम नहीं थीं । उनके अपने सपने थे, अपनी पहचान बनाने की कोशिश थी और कैमरे के सामने कुछ अलग करने का जुनून भी था ।
  • 2016 में अनन्या ने "7 आवर्स टू गो" से बॉलीवुड में कदम रखा
  • इसके बाद वह "द फाइनल एग्जिट" (2017) और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म "घोस्ट" (2019) में भी नज़र आईं

फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने वेब प्रोजेक्ट्स, शॉर्ट फिल्म्स और म्यूज़िक वीडियो में भी काम किया । रीजनल सिनेमा में भी वह अपनी जगह बनाने की पूरजोर कोशिश कर रही थीं ।

एक तेलुगु फिल्म "थग्गेदे ले" (2022) में उन्होंने अहम भूमिका निभाई । इसके अलावा वह टी-सीरीज़, ज़ी म्यूज़िक और कई बड़ी म्यूज़िक ब्रांड्स के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स में हिस्सा रहीं ।

अनन्या के जाने का गम


उनके चाहने वालों के लिए शायद सबसे भारी बात यह है कि अनन्या अब कभी कैमरे के सामने नहीं दिखेंगी। कोई नया किरदार नहीं होगा, कोई नया प्रोजेक्ट नहीं होगा और ना ही कोई नया इंटरव्यू होगा । बस उनकी पुरानी तस्वीरें होंगी, पुराने वीडियोज़ होंगे और उनके काम की यादें पीछे रह जाएंगी ।

इंडस्ट्री ने जताया शोक


ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी अनन्या के निधन पर गहरा शोक जताया । उनके बयान में कहा गया -

"एक युवा कलाकार का जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक क्षति है। हमारी फिल्म-इंडस्ट्री के परिवार का एक सदस्य बहुत जल्दी चला गया। उनका काम, उनकी उपस्थिति और उनकी यादें हमेशा भारतीय फिल्म उद्योग का हिस्सा रहेंगी।"

आपके विचार?


अनन्या राज की अधूरी कहानी हमें याद दिलाती है कि ज़िंदगी बहुत अनमोल है। 27 साल की उम्र में पूरी जिंदगी सामने पड़ी थी और शायद वह कुछ नए रोल में भी नजर आने वाली थीं। उनके कुछ नए सपने पूरे होने वाले थे लेकिन ज़िंदगी ने कुछ और ही मंज़ूर किया।

क्या आपने अनन्या राज की कोई फिल्म या म्यूज़िक वीडियो देखा है? कमेंट में जरूर बताएं।उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें!







Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post